Police DAV Public School

Police Line, Civil Lines, Ludhiana - 141001

Event Detail  
श्रावणी पर्व
Event Start Date : 26/08/2026 Event End Date 26/08/2026

 

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्रावणी पर्व
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल , पुलिस लाइन, सिविल लाइन लुधियाना में 26 अगस्त, 2026‌ दिन बुधवार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ श्रावणी पर्व मनाया गया। यह श्रावणी पर्व हिंदी साहित्यिक संघ द्वारा वैदिक सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ ओम की ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ किया गया । इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा एक बहुत ही मधुर संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कक्षा छठी और सातवीं की छात्राओं द्वारा श्रावनी पर्व से संबंधित कविताएँ भी प्रस्तुत की गई । इस कार्यक्रम में बच्चों को श्रावणी पर्व को मनाने के कारण और उसके महत्व से अवगत करवाया गया । पीपीटी के माध्यम से आर्य समाज के नियमों से परिचित करवाते हुए विद्यार्थियों को उनके अर्थ बताए गए और वेदों को जानने व उनके महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० श्रीमती अनु वर्मा जी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को वैदिक संस्कृति से जुड़ने और उचित नैतिक मूल्यों को अपनाने , आर्य समाज के दस नियमों के अनुसार व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के अंत में उन्होंने हिंदी विभाग के अध्यापकों द्वारा किए गए प्रयासों की भरपूर सराहना की।
 
 
Contact Us ↓
 

POLICE DAV PUBLIC SCHOOL
Police Line, Civil Lines,
Ludhiana - 141001
Phone : 0161-4665237, 0161-4605237
E-mail : [email protected]
Website : www.policedavldh.org


Like Us on:
     
Location Map ↓